सुखपुरा( बलिया)। गुरु गोविंद सिंह जयंती और मकर संक्रान्ति की पूर्व बेला पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय बाल संस्कार केंद्र भरतपुरा में तहरी समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने नर सेवा- नारायण सेवा पर अपने विचार रखते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी जैसा सम्पूर्ण त्याग विरले ही मिलता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ रामकृष्ण ने कहा कि गुरु गोविंद जी ने अपनी और अपने चारों बच्चों की जान भी दे दी, किन्तु मुगल बादशाह के सामने अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया, जो सिक्ख समुदाय के साथ ही सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बच्चों को गुरु गोविंद सिंह के त्याग और बलिदान को जीवन मे अंगीकार करने की सलाह दी। इस अवसर पर गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कम्बल एवं ऊनी वस्त्र का वितरण किया गया। समारोह में प्रांतीय सेवा सह प्रमुख करुणेश, जिला कार्यवाह हरिनाम , विष्णु मालवीय, विभा जी, पूनम सोनी, त्रिलोकी, नीरज, अमित, अजीत की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षिका ज्योती एवं सह शिक्षक रोहित को अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ राम कृष्ण ने किया।
0 Comments